बोकारो के चंद्रपुरा स्टेशन के पास चाय पीने को लेकर दो गुटों में हुई तू तू मैं मैं से लेकर चाकू बाजी तक पहुंच गई। इस चाकू बाजी में दो आदिवासी युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। तत्काल थाने को जानकारी मिलने पर दोनों घायल युवक को डीवीसी अस्पताल लाया गया। जहां डीवीसी अस्पताल के डॉक्टर ने मामले को गंभीर देखते हुए तुरंत चास निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया है।
पुलिस की छापेमारी में हमला करने वाले गिरफ्तार
तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए चंद्रपुरा थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर हमला करने वाले संबंधित एक युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि यह युवक चंद्रपुरा प्रमुख चांदनी परवीन का देवर है। जिसने आदिवासी युवक पर हमला किया है। इस मामले में चंद्रपुरा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आदिवासी लोग हथियारों के साथ थाना का किया घेराव
वहीं मामला आदिवासी बनाम मुस्लिम समुदाय में तब्दील हो गई है। जहां आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक हथियारों के साथ चंद्रपुरा थाना का घेराव करते हुए सड़क जाम कर दिया और इस घटना के मामले से संबंधित सभी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। वहीं भीड़ सड़क जाम कर चंद्रपुरा प्रमुख मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए चंद्रपुरा थाना में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।




















