Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस एस चंद्रशेखर को हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आलोक अराधे द्वारा सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद जस्टिस चंद्रशेखर पदभार ग्रहण करेंगे।
25 अगस्त 2025 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस एस चंद्रशेखर का नाम मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के पद के लिए प्रस्तावित किया गया था। अब उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जस्टिस एस चंद्रशेखर का न्यायिक करियर लंबे अनुभव और अहम फैसलों से जुड़ा रहा है। उन्होंने कई बार संवैधानिक और सामाजिक महत्व के मामलों में मजबूत व संतुलित राय दी है। न्यायिक हलकों में उनकी छवि एक शांत, निष्पक्ष और दृढ़ न्यायाधीश की रही है। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें देश के सबसे प्रमुख हाई कोर्ट्स में से एक का नेतृत्व सौंपने की सिफारिश की है।



















