लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बिहार के 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सातवें चरण में मतदाताओं में मतदान को लेकर कहीं काफी उत्साह देखा जा रहा है तो कहीं मतदाता काफी नाराज देखे जा रहे है।
मुंगेर के ट्रैफिक थाने के दारोगा ददन प्रसाद सिंह की लू से मौत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
मतदान का मतदाता ने किया बहिष्कार
बिहार के आठ सीट नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी किया गया है। सुबह 9 बजे तक बिहार के इन 8 सीटों पर 10.58 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें सबसे अधिक वोटिंग पाटलिपुत्र में हुई है। पाटलिपुत्र का वोटिंग 12.39 प्रतिशत है। वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पालीगंज विधानसभा के घूरना बिगहा बूथ नंबर 188 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। कोई भी मतदाता अभी तक मतदान करने नहीं पहुंचा है।
रविशंकर प्रसाद ने विमेंस कॉलेज बूथ पर अपना वोट डाला, बोले- देश स्थाई सरकार चाहती है
‘हर चुनाव में प्रत्याशी सिर्फ वादे करके चले जाते हैं‘
ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। सुबह के साढ़े आठ बजे तक एक भी मत नहीं डाले गए थे। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए वोट का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में आज तक रोड नहीं बना है। हर चुनाव में प्रत्याशी आते हैं और वादे करके चले जाते हैं। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि सुबह से एक भी मतदाता वोट देने नहीं पहुंचे हैं।




















