बीपीएससी की 67 वीं पीटी परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप लगाया जा रहा है। जिसके लिए अभ्यर्थी BPSC दफ्तर के बाहर कई दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आज एक बार फिर अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए। इस बार छात्रों के साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी धरना पर बैठे है। जिस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वही धरना दे रहे छात्रों का आरोप है कि आयोग ने जो परिणाम घोषित किए हैं उसमें धांधली हुई है। छात्रों का आरोप यह भी है कि 67 वीं पीटी परीक्षा में कुछ प्रश्न गलत थे लेकिन आयोग ने उसे सही ठहराया और अंक में गड़बड़ी की है।
सामने आई लालू के किडनी ट्रांसप्लांट की तारीख, बेटी रोहिणी ने किया भावुक ट्वीट
CBI की मांग
अभ्यर्थियों की मांग है कि इस धांधली में सीबीआई जांच होनी चाहिए। ताकि परीक्षा में किस अधिकारी ने गड़बड़ किया है, उस पर कार्रवाई की जा सके। छात्रों के इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी पहुंचे। बीपीएससी कार्यालय के बाहर छात्रों के समर्थन में कहा कि छात्रों के समर्थन में हम खड़े हैं अगर छात्र चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो तो हम सरकार से मांग करते हैं कि सीबीआई जांच कराने में क्या दिक्कत है। इस मामले में अगर कोई अधिकारी संलिप्त है तो उनपर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।




















