BPSC ने सहायक भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। इस रिजल्ट को लेकर बीपीएससी की तरफ से जारी की गई सूचना के मुताबिक, बीपीएससी एसिस्टेंट भर्ती के लिए 31 अगस्त 2023 को पटना के दो परीक्षा केंद्रों पर मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। सहायक भर्ती परीक्षा में कुल 633 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा के जरीए कुल 44 पदों के लिए चयन होना था, जिसमें एक पद मूक बधिर के लिए सुरक्षित था, लिहाजा कुल 43 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ मार्क्स आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
केंद्रीय मंत्री ने की जदयू के टूटने की भविष्यवाणी, बताया कौन-कौन होगा हिस्सेदार




















