बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है, परीक्षा 24 से 26 अगस्त तक होगी। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में पुरुष जबकि दूसरी पाली में महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी। इसकी अधिसूचना बीपीएससी की तरफ से शनिवार की देर रात जारी किया गया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि अभ्यर्थी 10 अगस्त से बिहार लोक सेवा आयोग के अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड www.bpsc.nic.in डाउनलोड कर सकते है।

“दो पाली में होगी परीक्षा”
बिहार में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली होनी है। जिसके लिए बीपीएससी ने तारीख जारी कर दी है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। 24-26 अगस्त तक चलेगी। 24 और 25 अगस्त को होने वाली परीक्षा में पहली पाली में पुरुष जबकि दूसरी पाली में महिला शामिल होंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। 24 अगस्त को दोनों पालियों में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। कक्षा 1 से 5 तक के लिए पहली पाली में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि दूसरी पाली में महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
25 अगस्त को अनिवार्य विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि दूसरी पाली में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य विषय भाषा की परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं तीसरे और आखिरी दिन 26 अगस्त को पहली पाली में क्लास 9 से 10 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और दूसरे विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली में क्लास 11 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और संबंधित विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।




















