शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने उन विषयों का आंसर की जारी कर दिया है, जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। BPSC ने उनके प्रोविजनल आंसर की को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब इन विषयों के अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग ने यह भी कहा है कि अगर उत्तर पर आपत्ति हो तो सूचित करें।
10 दिसंबर को एक पाली में आयोजित हुई कक्षा 6 से 8 तक के अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत और उर्दू विषयों की आंसर-की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार प्रमाणिक स्त्रोत या साक्ष्य के साथ अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करते हुए 12 से 14 दिसंबर तक आपत्ति कर सकते हैं।




















