BPSC के 67वीं पीटी परीक्षा में पेपर लीक मामला जब से सामने आया है, तब से बिहार लोक सेवा आयोग एक भी चूक नहीं करना चाहती है। चुकी पीटी में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहती है, इस वजह से परीक्षा अब दो शिफ्ट में, दो दिनों में लिया जाएग। इस बात की सूचना आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने दी। इसके साथ ही परीक्षा में सुधर के लिए BPSC ने कई नए फैसले भी लिए है।
परीक्षा को ले कर नए फैसले
- परीक्षा केंद्र पर लगेगा जैमर
- पीटी परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम से रिजल्ट जारी होगा
- परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच
- अभ्यर्थी एक घंटे पहले सीट पर बैठेंगे
- सफल पीटी कैंडिडेट की ओएमआर शीट वेबसाइट पर होगा अपलोड




















