बिहार के सुपौल में हुए पुल हादसे के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है इस हादसे के बाद राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने एनडीए की सरकार पर हमला बोला है। इसके साथ ही सरकार से कुछ मांगे भी की है, साथ ही दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार
‘मृ’तक को मिले मुआवजा‘
तेजस्वी ने ट्वीट पर पोस्ट कर लिखा है कि बिहार में सुपौल-मधुबनी के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई श्रमिकों के दबने, घायल एवं मृत्यु होने की सूचना मिली है। डबल इंजन सरकार में करोड़ों के पुल गिरना एक परंपरा बन गयी है। सरकार घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था, मुआवजा राशि और दोषी कंपनी व अधिकारियों पर कारवाई करें। बता दें कि सुपौल में कोसी नदी पर भारत माला परियोजना के तहत बन रहा देश के सबसे बड़े पुल का बड़ा हिस्सा शुक्रवार को गिर गया, जिसमें दबने से एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 9 के घायल होने की सूचना है।




















