RANCHI: एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते रांची पुलिस ने ह’त्या की घटना को विफल कर दिया। यह मामला पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित बाजार समिति का है। जहां कारोबारी दीपक कुमार गुप्ता की उनके ही भाई आनंद कुमार ने ह’त्या की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया है।
शूटर बुलाने की थी सूचना
जांच में खुलासा हुआ कि दीपक कुमार गुप्ता अपने कारोबार में काफी आगे बढ़ गए थे। कई जगह जमीन भी ले ली थी। वहीं छोटा भाई आनंद का कारोबार कुछ खास नहीं था। इसी को लेकर उसने अपने की भाई की ह’त्या की साजिश रच डाली। जिससे कि उसकी संपत्ति पर वह कब्जा कर ले। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडरा बाजार समिति में कारोबार करने वाले दीपक कुमार गुप्ता को मारने के लिए शूटर आने वाले है।




















