बिहार के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9 एवं 10 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति क्विज प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन कर रहा है। BSEB ओलंपियाड और BSEB क्विज प्रतियोगिता के लिए उक्त विद्यार्थियों का विद्यालयस्तर दिनांक 8 से 15 जुलाई के बीच प्रधानाध्यापक द्वारा चयन किया जाएगा। उसके बाद यह चयनित विद्यार्थी ही जिलास्तर पर इन दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। दोनों प्रतियोगिताओं की कुल पुरस्कार राशि 1.05 करोड़ रूपये हैं।
विद्यालय स्तर से दो-दो विद्यार्थी का होगा चयन
यह क्विज तीन प्रकार होगा। उनमें से BSEB sceince Olympiad, BSEB maths Olympiad, BSEB English olmpiad शामिल होगा। क्विज का आयोजन तीन स्तरों पर होगा जिला, परमंडल एवं राज्यस्तर। इस ओलंपियाड में विद्यालय स्तर से दो-दो विद्यार्थी का चयन होगा। उसके बाद दिनांक 26 जुलाई को जिलास्तर पर आयोजित ओलंपियाड में भाग ले सकते हैं। अंत यह प्रतियोगिता राज्यस्तर पर किया जाएगा।