बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की कल से शुरुआत हो रही है, जो 28 मार्च तक पूरे 29 दिन चलेगा। इस दौरान 20 बैठके होंगी। 11:30 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधान मंडल के दोनों सदस्यों को सेंट्रल हॉल में संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा और 4 मार्च से बजट पर चर्चा होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बिहार विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 12(1) के अन्तर्गत अध्यासी सदस्यों का मनोनयन होगा। साथ ही बिहार विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-219(1) के अन्तर्गत कार्य-मंत्रणा समिति का गठन होगा।
निशांत राजनीति में ना आएं.. BJP-JDU कर रहे साजिश, तेजस्वी ने किया खुलासा
औपचारिक कार्य
- माननीय राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की प्रमाणीकृत प्रति का प्रभारी मंत्री द्वारा सभा पटल पर रखा जाना (यदि हो)।
- बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों द्वारा गत् सत्र में पारित तदुपरान्त माननीय राज्यपाल द्वारा अनुमत विधेयकों के विवरण का सभा सचिव द्वारा सभा पटल पर रखा जाना।
- बिहार विधान सभा की समितियों का प्रतिवेदन एवं अन्य कागजात का (यदि हो) सभा पटल पर रखा जाना।
- सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण का प्रस्तुतीकरण।
इधर, बजट सत्र को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी,डॉ. सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, अवकाश कुमार ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की आज विधान सभा परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। अधिकारीद्वय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी के निदेश पर अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था राजीव रौशन ने आज दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निदेशों से विस्तार से अवगत कराया।
संजय झा का विपक्ष पर निशाना, मिथिला के विकास पर NDA सरकार की मुहर, लेकिन ‘उन्हें’ दर्द क्यों?
जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। आठ क्यूआरटी भी सक्रिय रहेगा। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दिनांक 28 फ़रवरी को प्रात: 09.00 बजे एवं आगे प्रतिदिन विधान मंडल की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटा पहले अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर निश्चित रूप से पहुंच जाएंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रत्येक दिन विधान मंडल की बैठक की समाप्ति के पश्चात ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ेंगे।