• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

बिहार में भी दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, गया, सासाराम होते जाएगी हावड़ा

February 17, 2022
Samrat Choudhary at Hariharnath Temple Sonepur Bihar Deputy CM Temple Visit Sonepur Samrat Choudhary Media Interaction Sonepur Hariharnath Mandir Sonepur Devotees

सम्राट चौधरी ने बाबा हरिहरनाथ से लिया आशीर्वाद.. सोनपुर को इंटरनेशनल सिटी बनाने का किया ऐलान

November 25, 2025
Tejashwi Yadav Latest News, Bihar Politics Tejashwi, RJD Leader Tejashwi Yadav Photo

Tejashwi Yadav की वापसी: क्या तेजस्वी यादव का नया अवतार बिहार की राजनीति का गेम बदल देगा?

November 25, 2025
Ramabhadracharya Caste Debate Bihar, Bihar Political Controversy on Reservation, Pappu Yadav Reaction on Caste Debate, BJP JDU Congress RJD Statements Bihar

जातिगत व्यवस्था को खत्म करने की वकालत.. बिहार में सियासत तेज, कांग्रेस-JDU एक साथ, बीजेपी अलग !

November 25, 2025
Upendra Kushwaha News Image, RLM Party Breaking News Photo, Sheikhpura District Political Update

Bihar Politics में हलचल: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दांव, रालोमो ने जिला इकाई को भंग कर दिया

November 25, 2025
Shelter Home movie trailer image, Muzaffarpur case film poster, Kumar Neeraj film still, Jay Shukla acting debut photo

मुज़फ्फरपुर शेल्टर होम की सच्चाई पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी.. 12 दिसंबर को होगी रिलीज

November 25, 2025
Bihar MLA Caste Data Chart, Bihar MLA Caste List 2025, Bihar Election 2025 Caste Analysis Image

Bihar MLA Caste Data: ईबीसी सबसे बड़ी आबादी, फिर भी विधानसभा में आधे से कम प्रतिनिधित्व; ओबीसी-सवर्ण आगे

November 25, 2025
Bihar Congress disciplinary action after election defeat Congress issues notice to 43 leaders in Bihar Sadaqat Ashram protest leaders targeted by Congress Bihar Congress internal conflict and disciplinary committee

कांग्रेस के 7 बड़े नेता 6 साल के लिए निष्कासित.. पार्टी ने लिया सख्त एक्शन

November 25, 2025
Tejashwi Yadav addressing media in Patna

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर जमकर बोला हमला – ‘जंगलराज’ की वापसी का खतरा

November 25, 2025
Mangal Pandey Bihar Health Minister Statement Bihar 33000 Health Department Vacancy New Medical Colleges Bihar 2025 NHM Bihar Vacancy Latest Update

बिहार में बड़ी बहाली की तैयारी: स्वास्थ्य विभाग में 33 हज़ार नियुक्तियों का ऐलान, नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात से बदलेंगी तस्वीर

November 25, 2025
Bihar Cabinet Meeting 2025 Nitish Kumar Ministers

पहली कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार ने खोले उद्योग और शहरीकरण के नए दरवाज़े, 25 शुगर मिल और 11 टाउनशिप को मंज़ूरी

November 25, 2025
Bihar Cabinet Meeting Development Image, Bihar Tech Hub Plan Photo, AI Mission Bihar Visual

बड़ी खबर: बिहार बनेगा टेक पावर – नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में भविष्य की औद्योगिक क्रांति की रूपरेखा तैयार

November 25, 2025
“Mukesh Sahni Slams BJP over Bihar Home Department Issue” “Nitish Kumar Cabinet Formation Bihar Politics”

नीतीश कुमार से गृह विभाग छिनने पर भड़के मुकेश सहनी.. बोले- अब सीएम कुर्सी भी BJP ही तय करेगी

November 24, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 25, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बिहार में भी दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, गया, सासाराम होते जाएगी हावड़ा

by WriterOne
February 17, 2022
in बिहार
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बुलेट ट्रेन जल्द ही बिहार में दस्तक देने वाली है। यह पहले चरण में दो जिलों से होकर गुजरेगी। वाराणसी-हावड़ा के बीच शुरू हो रहे परिचालन में बुलेट ट्रेन गया और सासाराम होकर गुजरेगी। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में भी रेल मंत्रालय से पत्र आ गया है। वाराणसी-हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए प्रारंभिक सर्वे का काम पूरा हो गया है। हाल में राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के सात रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की जानकारी दी थी। इसमें वाराणसी से हावड़ा रूट का भी जिक्र क्रिया था। ऐसे में पटना, बक्सर, आरा, बिहारशरीफ और नवादा को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन का प्रस्ताव दूसरे फेज में आने की संभावना है। वाराणसी-हावड़ा के लिए सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद के रास्ते हाई स्पीड ट्रैक बिछेगी, जिस पर सिर्फ बुलेट ट्रेन चलेगी। इसके लिए गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है।

पटना को जल्दी जोड़ने के फायदे बताए गए
बुलेट ट्रेन के रूट को झारखंड के पारसनाथ से गुजारने की चर्चा है। पारसनाथ में विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल है। नई बुलेट ट्रेन रूट के लिए पटरी पारसनाथ के आसपास से गुजरेगी। इसे ध्यान में रखकर सर्वे किया जा रहा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। कोलकाता, पटना और वाराणसी के व्यवसायियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को पटना तक विस्तार देने की मांग की थी। बिहार चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि एक बड़ी आबादी को बुलेट ट्रेन से पटना को जल्दी जोड़ने का फायदा होगा। इससे व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

काशी विश्वनाथ से बुद्ध की नगरी को जोड़ेगी बुलेट ट्रेन
काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी एक पर्यटन स्थल है। गया भी भगवान बुद्ध व विष्णु की नगरी है, इसलिए इस प्रोजेक्ट को गया स्टेशन होते बुलेट ट्रेन चलाने का निर्णय हुआ है। दूसरी योजना के तहत इसे राजधानी पटना से जोड़ने का प्रस्ताव है। इस रूट को मंजूरी मिली तो बुलेट ट्रेन बक्सर, आरा, पटना, बिहारशरीफ, नवादा जिले से गुजरेगी। जबकि झारखंड में कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद से गुजरेगी। बिहार में जिस रूट के लिए सर्वे किया जा रहा है, उसमें बक्सर, आरा, पटना, बिहारशरीफ और नवादा में स्टेशन बन सकते हैं। दूसरे फेज में पटना होकर बुलेट ट्रेन गुजर सकती है।

इन 7 रूटों पर बुलेट ट्रेन की तैयारी
रेल मंत्रालय ने सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर-दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-नागपुर, दिल्ली-अहमदाबाद, मुंबई-हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर, वाराणसी-हावड़ा और दिल्ली-अमृतसर के लिए सर्वेक्षण करने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। राज्यसभा में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल में एक सवाल के जवाब में बुलेट ट्रेन के काम को लेकर अपडेट दिया है।

अभी झारखंड में कराया जा रहा सर्वे
सर्वे के दौरान लोकेशन, भूखंड की उपलब्धता, प्रभावित होने वाले गांव और लाभान्वित होने वाले गांवों को चिह्नित करने के साथ झारखंड और बिहार के इलाके में सर्वे चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। गिरिडीह के बगोदर इलाके में सर्वे हो गया है। कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग समेत ट्रेन के गुजरने वाले इलाके में सर्वे चल रहा है।

Related Post

मोदी कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले.. पुणे और झारखंड के लिए ये सौगात, किसानों को भी तोहफा

मोदी कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले.. पुणे और झारखंड के लिए ये सौगात, किसानों को भी तोहफा

June 25, 2025
जमशेदपुर-टाटानगर और रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द.. महाकुंभ से लौटने वाले यात्रियों को राहत

समर सीज़न में यात्रियों को राहत.. पूर्व मध्य रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाई

May 29, 2025

चिराग पासवान के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कर दी बड़ी मांग..

May 29, 2025

Vande Bharat Express: खत्म होने को है इंतजार, जल्द चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस

April 29, 2022

यह भी पढ़ें : Rajgir Zoo Safari: खुले में घूमते देख सकेंगे शेर-बाघ, नीतीश ने किया उद्‌घाटन

Tags: bullet trainbullet train routeअश्विनी वैष्णवट्रेन अलर्टपूर्व मध्य रेलवेबुलेट ट्रेनबुलेट ट्रेन गयाबुलेट ट्रेन बिहारबुलेट ट्रेन सासारामबुलेट ट्रेन हावड़ारेल अलर्टरेल न्यूजवाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

मोदी कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले.. पुणे और झारखंड के लिए ये सौगात, किसानों को भी तोहफा

मोदी कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले.. पुणे और झारखंड के लिए ये सौगात, किसानों को भी तोहफा

by RaziaAnsari
June 25, 2025
0

दिल्ली: केंद्र सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कैबिनेट मीटिंग में पुणे मेट्रो लाइन 2...

जमशेदपुर-टाटानगर और रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द.. महाकुंभ से लौटने वाले यात्रियों को राहत

समर सीज़न में यात्रियों को राहत.. पूर्व मध्य रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाई

by RaziaAnsari
May 29, 2025
0

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुजफ्फरपुर...

चिराग पासवान के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कर दी बड़ी मांग..

चिराग पासवान के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कर दी बड़ी मांग..

by RaziaAnsari
May 29, 2025
0

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा ने अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्या...

Vande Bharat Express: खत्म होने को है इंतजार, जल्द चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस

by WriterOne
April 29, 2022
0

रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा का इंतजार खत्म होने वाला है।...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.