बिहार में सड़क हादसे में लगातार इजाफा हो रहा है। सड़क हादसे की वजह से हर रोज न जाने कितने लोग अपनी जान गवां देते है। सड़क हादसे की सबसे बड़ी वजह है तेज रफ्तार। सड़क हादसे से जुड़ा ताजा मामला मुजफ्फरपुर से आ रहा है। जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। जबकि हादसे में एक मवेशी की मौ’त हो गई। दरअसल मुजफ्फरपुर से बेगूसराय जा रही तेज रफ्तार बस सकरा थाना क्षेत्र के भटण्डी में अनियंत्रित होकर भैंस पर पलट गई। हादसे में भैंस की मौ’त हो गई, वहीं घटना में 12 सवारी घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय सकरा थाना की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरभंगा में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज.. 20 नामजद, 100 अज्ञात पर दो प्राथमिकी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार शाम दरभंगा के लहेरियासराय थाना में...