रांची : अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह मुलाकात करीब दो घंटे तक चली और इस दौरान राज्य में निवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
महाकुंभ भगदड़ का दर्द: दो महीने बाद भी मुआवजे के लिए तरस रहे पीड़ित परिवार
गौतम अडानी शुक्रवार शाम विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर अडानी ने मुख्यमंत्री सोरेन को एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। यह मुलाकात झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत गठबंधन के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गौतम अडानी की पहली मुलाकात थी।
नेताओं की हेट स्पीच पर केंद्र का जवाब: हमारे पास डेटा नहीं, ये जिम्मेदारी राज्यों की है
बयान के अनुसार, दोनों के बीच चर्चा का मुख्य विषय झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने पर था। अडानी समूह पहले ही झारखंड के गोड्डा जिले में 1600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट को सफलतापूर्वक चला रहा है। इसके अलावा, गोड्डा के मोतिया गांव में 40 लाख टन क्षमता की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने की योजना पर काम जारी है, जिसमें 1000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना से राज्य में 2500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट में भी निवेशकों से झारखंड में निवेश करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार निवेश से जुड़ी परियोजनाओं को हरसंभव सहयोग देगी ताकि राज्य में विकास और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ सकें।