Ranchi: झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होगा। मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार 17 अगस्त तक नामांकन हो सकेगा जबकि 18 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 21 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बता दें कि 6 अप्रैल को तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। जिसके बाद से डुमरी विधानसभा सीट खाली है। लगभग चार महीने के बाद इस सीट पर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का एलान किया है।
बिहार की महिलाओं का अपमान कर रही है सरकार.. रणविजय साहू का नीतीश कुमार पर तीखा हमला
बिहार की सियासत (Bihar Women Politics) में महिला सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का मुद्दा फिर से केंद्र में आ गया...




















