लोकसभा चुनाव के बाद विधायकों के सांसद बनने के कारण खाली हुई चार सीटों पर अब उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही राज्यों में उपचुनाव होंगे। इसमें बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। जबकि मतगणना 23 नवंबर को ही होगी।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में चार विधानसभा सीटें खाली हुई। इसमें रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद बने। जबकि तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद आरा के, बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव जहानाबाद के और इमामगंज विधायक गया के सांसद चुने गए। अब इन चारों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा।




















