देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले CAA को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमित शाह ने कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरि.कता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।’
अमित शाह ने पिछले साल दिसंबर में अपने बंगाल दौरे के दौरान दावा किया था कि CAA को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता है। वहीँ गृह मंत्री के इस बयान को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि CAA को लेकर बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है।




















