लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी हर पार्टी चोरों-शोरों से कर रही है। इस बीच महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसी है। शुक्रवार जहां राजद को बड़ा झटका लगा था। वहीं शनिवार अब लोकसभा से आरजेडी उम्मीदवार अर्चना रविदास पर सिकंदरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अर्चना रविदास पर सिकंदरा थाने में आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ नेहा रानी ने रात्रि आचार संहिता उल्लंघन मामले में अर्चना रविदास समेत उनके कई समर्थकों पर मामला दर्ज कराया है। अर्चना रविदास पर कार्रवाई जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर एक साथ काफी संख्या में भीड़ जुटाने और प्रचार प्रसार करने के एक मामले में की गई है।
पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदरा चौक के पास अर्चना रविदास जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ही दस गाड़ी के काफिलों के साथ 40 से 50 की संख्या में भीड़ जुटाई हुई है। अपना प्रचार प्रसार करने में लगी है। इसके बाद इस मामले के तूल पकड़ते ही जिला प्रशासन हरकत में आई और जांच में फोटो और आरोप दोनों सही पाए गए। इसके बाद जमुई जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मामले को दर्ज कर लिया है।




















