JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में शनिवार को परशुराम परिवार की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान समाज के कई प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। निर्मल गेस्ट हाउस में इस बाबत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम की जीवनी और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। मौके पर डीएसपी कमल किशोर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। जयंती पर प्रबुद्धजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले गए
झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।...