मुहर्रम पर शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार को चनपटिया में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। बीडीओ मनोरंजन कुमार पाण्डेय और थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अगुआई में पुलिस जवानों का यह मार्च थाना से निकलकर नगर के बड़ा बस स्टैण्ड, छोटा चौक, सिनेमा चौक, मेन रोड समेत ग्रामीण क्षेत्रों में होते हुए पुनः थाना पहुंचा। मार्च में शामिल जवानों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
सीओ रामकुमार पासवान ने भूमि संबंधित मामलों को लेकर राजस्व कर्मी के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश
मार्च के दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही पर्व के दौरान उपद्रव मचाकर उन्माद फैलाने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वही बीडीओ मनोरंजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि फ्लैग मार्च पर अशांति पैदा करने की कोशिश करने वालों को चेताया गया है। वहीं पीएसआई श्यामली कमल ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। फ्लैग मार्च में बीडीओ मनोरंजन कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, अपर थानाध्यक्ष मंटु कुमार, पीएसआई श्यामली कमल, अरुण कुमार चौधरी, एएसआई लक्ष्मण प्रसाद, चंद्रशेखर सिन्हा, चौकीदार रम्भु कुमार, संतोष यादव समेत कई पुलिस जवान शामिल रहे।




















