बिहार विधान परिषद की आज की कार्यवाही में कानून-व्यवस्था और खासकर बच्चियों व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर तीखी बहस छिड़ गई। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार सरकार पर जमकर हमला बोला और राज्य में बिगड़ती स्थिति पर सवाल उठाए।
बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा
राबड़ी देवी ने सदन में कहा कि बिहार में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रोजाना हो रही हैं, कई मामलों में हत्या भी कर दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि फरवरी महीने में ही 35 से अधिक (कुछ रिपोर्टों में 36) ऐसी घटनाएं दर्ज हुई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से सीधा सवाल किया- “इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम क्या उठाए जा रहे हैं? सरकार क्या कार्रवाई कर रही है?
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। यह रामराज नहीं, बल्कि “अपराध राज” चल रहा है। राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार केवल दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम साबित हो रही है। सदन में इस मुद्दे पर हंगामा मचा, जहां विपक्षी सदस्यों ने सरकार को घेरते हुए जोरदार नारेबाजी की।इस बहस के दौरान अन्य विपक्षी सदस्यों ने भी पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए और कहा कि अपराधों की पूरी सूची उनके पास है, लेकिन पुलिस इन्हें रोकने में पूरी तरह विफल है।






















