मुंबई एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, चार्टर्ड प्लेन बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। इसके बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।
2018 में भी मुंबई चार्टर्ड प्लेन हुआ था क्रैश
इससे पहले 29 जून 2018 को भी मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में को-पायलट की मौत हो गई थी। जो प्लेन क्रैश हुआ, वो 26 साल पुराना था। कई महीनों से इसे ठीक करने का काम चल रहा था। क्रैश में जान गंवाने वाली को पायलट मारिया ज़ुबेरी के पति का भी कहना था कि खराब मौसम के कारण टेस्ट फ्लाइट को एक दिन टाला गया था, लेकिन अगले दिन भी वैसे ही मौसम में टेस्ट फ्लाइट हुई। इससे प्लेन क्रैश हो गया।