घरेलू विवाद में मां-बेटी की जलाकर निर्मम हत्या कर दी। मामला सदर थाना क्षेत्र के कानी छेनी गांव की है। घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई विणा कुमारी व एएसआई शशिकांत ठाकुर की टीम पहुंची। हत्या का गंभीर आरोप पति और ससुराल वालों पर लगा है। घटना के बाद पति व अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये। सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मां और बेटी अपने कमरे में सो रही थी
इस मामले में आरोपी पति फरार हो गया है। पति का नाम जगदीश यादव है और पत्नी का नाम दुलरिया देवी और मृतका की बेटी का नाम मुन्नी है। पुलिस की जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि देर रात तीन बजे मां और बेटी अपने कमरे में सो रही थी। तभी सास और पति ने दोनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना को अंजाम देकर पति मौका ए वारदात से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अन्य फरार हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान तेज करते हुए जांच में जुटी है।