बिहार में ठगी करने का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें अपराधी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम पर ठगी कर रहे हैं । अपराधी अलग-अलग नम्बरों से लोगों के मैसेज कर रहे हैं और खुद को तेजस्वी यादव बता रहें हैं । और फिर लोगों को झांसा दे कर ठगी कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद RJD के तरफ से दी गई है और लोगों भ्रमित ना होने की अपील की ।
RJD ने ट्वीट कर लोगों को सचेत किया
RJD ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों को ठगी से सचेत रहने को कहा है । RJD की तरफ से तीन नम्बर जारी किया गया है । जिससे लोग व्हाट्सएप के माध्यम से तेजस्वी यादव से जुड़ सकते हैं । साथ ही ये भी कहा गया है कि इस तीनों नम्बरों के अलावा किसी और नम्बर से जुड़ने से बचें । क्योकि ये आपकी निजता या सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है । अधिकारिक रूप से निर्धारित तीन नंबर 9334302020, 9122999324, 9334302003 हैं।




















