अगर आप छपरा से बनियापुर के तरफ जा रहें है या फिर बनियापुर से छपरा शहर की ओर आ रहें है तो आपको यह खबर जानना बेहद जरूरी है। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड और छपरा-सीवान रेलखंड पर श्याम चक ढाला पर हो रहे रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। यहां से होकर गुजरने वाली सभी छोटी बड़ी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। यह रोक 10 नवंबर तक के लिए रोक लगाया गया है।
दरअसल छपरा-सीवान रेलखंड व छपरा-बलिया रेलखंड के श्यामचक के पास रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको लेकर यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में छपरा से बनियापुर या जलालपुर जाने तथा बनियापुर और जलालपुर की ओर से छपरा आने के लिए दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। छोटी वाहन व दोपहिया वाहन जगलाल चौधरी कॉलेज मार्ग होते हुए करिंगा गांव के सामने अंडरपास से होकर आवागमन हो रहा है। इस रेलवे ओवरब्रीज के निर्माण कार्य हो जाने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। पहले यहां पर लोगों को दो-दो रेलवे ढाला पार करना पड़ता था। छपरा जंक्शन नजदीक होने के कारण लगातार ट्रेनों का परिचालन होता है। इस कारण आये दिन यहां जाम की समस्या होती थी। लेकिन अब पुल के बन जाने से लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ हीं ट्रेनों परिचालन में भी बदलाव किया गया है।
अर्बन पीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर सुपरवाइजर की हुई बैठक




















