आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत कल से होने वाली है। जिसे लेकर प्रशासन की तरफ से कड़ी तैयारियां की गई है। बता दें की 30 अक्टूबर को पहला अर्घ्य दिया जाना है वही 31 अक्टूबर को दूसरा अर्घ्य दिया जाना है। इस कारण 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर राजधानी पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जाएगा। कई सड़कों पर वाहनों के आने जाने पर रोक लगेगी।
30 अक्टूबर को ऐसे होंगे ट्रैफिक बदलाव
- अशोक राजपथ पर वाहनों के आवागमन पर रोक(दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक)
- जेपी सेतु पर वाहनों के आवागमन पर रोक(दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक)
- सोनपुर और छपरा की तरफ से पटना आनेवाली सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक(शाम 5 बजे से 7 बजे तक)
- दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक की सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक(दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक)
31 अक्टूबर को ऐसे होंगे ट्रैफिक बदलाव
- अशोक राजपथ पर वाहनों के आवागमन पर रोक(सुबह 2 बजे से 8 बजे तक)
- जेपी सेतु पर वाहनों के आवागमन पर रोक(सुबह 2 बजे से 9 बजे तक)
- सोनपुर और छपरा की तरफ से पटना आनेवाली सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक(सुबह 6 बजे से 8 बजे तक)
- दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक की सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक(सुबह 2 बजे से 8 बजे तक)