छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच नक्सलियों ने बड़ा धमाका किया है। छत्तीसगढ़ के नए सीएम के शपथ ग्रहण से ठीक पहले नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान के घायल होने की सूचना है। साथी जवानों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे। छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में उसी वक्त ब्लास्ट हुआ है।
बढ़ते अपराध, छात्र विवाद और धमकी के आरोपों से घिरी सरकार.. विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी का तीखा हमला
बिहार में बढ़ते अपराध (Bihar Law and Order) और महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर सियासी माहौल गरमा...




















