RANCHI : भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि वह मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नामकरण संथाल परगना में पूजे जाने वाले अमर शहीद बाबा तिलका मांझी के नाम पर करें। प्रतुल ने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने 1784 ईस्वी में ही अत्याचारी अंग्रेज कमिश्नर क्लीवलैंड की हत्या कर उलगुलान का बिगुल फूंका था। बाद में उनकी शहादत हो गई थी।
प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि खबरें आ रही है कि उस क्षेत्र की आदिवासी मूलवासी जनता ने बाबा तिलका मांझी सेतु का बोर्ड पुल पर खुद से लगा दिया है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अब हठधर्मिता छोड़कर जनता की भावना का सम्मान करते हुए औपचारिक रूप से मयूराक्षी नदी पर बने पुल को बाबा तिलका मांझी की स्मृति में समर्पित कर देना चाहिए।




















