केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि विपक्ष हर चुनाव में जनता को गुमराह करने की रणनीति पर काम करता है। मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा, “इन लोगों को SIR जैसे मुद्दे दिख रहे हैं जिसमें सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग हर बार भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ने का काम करते हैं। जब भी चुनाव आता है, तब ये एक झूठी कहानी गढ़ लेते हैं।”
अश्लील गानों के उस्ताद खेसारी लाल यादव के साथ घूमते हैं तेजस्वी यादव.. निरहुआ ने कसा तंज
उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी विपक्ष ने आरक्षण समाप्त होने की अफवाह फैलाई थी, लेकिन वह पूरी तरह झूठ साबित हुई। चिराग ने कहा, “लोकसभा चुनाव के वक्त कहा गया था कि आरक्षण खत्म हो जाएगा। अब सवा साल से ज़्यादा हो गया, बताइए किसका आरक्षण छीन लिया गया? अब वही लोग SIR के नाम पर जनता को डरा रहे हैं।”
चिराग पासवान ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और एनडीए सरकार की नीतियों पर भरोसा रखें, क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम कर रही हैं।






















