लोक जनसकती पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुँचते ही उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है और कहा कि वह हमेशा स्वस्थ रहें, भगवान से हमारी यही कामना है। इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव द्वारा यह ट्वीट किए जाने पर कि 15 साल पुरानी जब गाड़ी सड़क पर नहीं चल रही है तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी, इस पर उन्होंने कहा कि अगर वह बोल रहे हैं तो उनको अपने 15 साल के बारे में भी याद कर लेना चाहिए। जब 1990 के बाद बिहार की क्या हाल हुई थी। उन्होंने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष भी हैं और उनका मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी करना यह उचित नहीं है।
निशांत नहीं, तेज प्रताप की चिंता करें तेजस्वी.. अशोक चौधरी ने कहा- RJD में होने वाली है बड़ी टूट !
चिराग पासवान ने कहा कि यह चुनावी साल है और जिस तरह से हमारा गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है। हमारे गठबंधन के सभी पांचो दल के प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों में जा रहे हैं, इन बातों से भी विपक्ष को परेशानी जरूर है। चिराग पासवान तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें परेशानी और ज्यादा तब बढ़ जाती है, जब उनके गठबंधन के अंदर कलह की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिस तरीके से कांग्रेस और आरजेडी के भीतर बातचीत का अभाव दिख रहा है। पहले कांग्रेस उनके सामने नत मस्तक रहती थी, लेकिन अभी जिस तरीके से चुनाव के समय नए प्रभारी कांग्रेस के आए हैं। इस बार संभव है कि कांग्रेस उस भूमिका में शायद नहीं रहने के मूड में है।
नीतीश कुमार के जन्मदिन पर निशांत का सियासी संकेत, महावीर मंदिर से निकला बड़ा संदेश!
निशांत कुमार के राजनीति में आने पर तेजस्वी यादव के जरिए दिया गए बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बिना सिर पैर की वह बातें करते हैं। यह किसी का व्यक्तिगत निर्णय है। किनको राजनीति में आना है नहीं आना है, किसको कब आना है कैसे आना है यह फैसला निशांत को लेना है और अगर आएगा तो हम लोग जरुर स्वागत करेंगे, लेकिन इस तरह की भ्रामक बातें करना, आप नेता प्रतिपक्ष हैं आपको इस तरीके से भ्रम फैलाना आपको शोभा नहीं देता है।
निशांत कुमार ने कहा है कि पापा फिर मुख्यमंत्री बनेंगे इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि निश्चित तौर पर हम मानते हैं कि 2025 के बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद एनडीए की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और वह पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। अब चुनाव में कुछ महीने बचे हुए हैं तो उसका परिणाम भी एनडीए के पक्ष में आएगा और 225 से ज्यादा सीट एनडीए गठबंधन जीतेगी और हम लोग सरकार बनाएंगे।