लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सांसद और चिराग पासवान के रिश्तेदार अरुण भारती ने मंत्रिमंडल विस्तार पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर कहा कि विपक्ष को हर चीज में भेदभाव लगता है। मंत्रिमंडल का विस्तार बिहार के विकास के लिए किया जा रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने ये किया है, जो मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है। बिहार में तेजी से विकास हो सके इसलिए मंत्रियों की संख्या बढ़ाई गई है।
मतदाताओं के साथ गद्दारी.. राजू सिंह के मंत्री बनने पर VIP ने साधा निशाना
बता दें कि बीते दिन नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया। जिसमें केवल भाजपा कोटे से 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया। जिसके बाद से ही विपक्ष भेदभाव का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बौखलाहट में कुछ भी कह रहे हैं। उन्हें लूट खसोट का मौक़ा नहीं मिलेगा। उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। नेता विपक्ष का काम ट्वीट करना है, उन्हें करने दीजिये, हम जनता के बीच जाकर अपना काम कर रहे हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस द्वारा चिराग पासवान को ‘नचनिया-गवइया’ कहे जाने के सवाल पर अरुण भारती टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, “बोलने दीजिए।” उन्होंने दावा किया कि 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी घटक दल एकजुट हैं और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अरुण भारती ने कहा कि हम सभी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। जितनी भी सीट मिलेगी उस पर मजबूती से लड़ेंगे।
नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार के साथ बन गया ये रिकॉर्ड.. 20 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ
जीतन राम मांझी द्वारा आयोजित दलित समागम कार्यक्रम करने पर अरुण भारती ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि दलितों को एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मांझी जी के दल का कार्यक्रम है, लेकिन अगर वह बुलाते हैं तो हम लोग जरूर जायेंगे। मांझी और चिराग के बीच हुई तीखी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, गठबंधन में हम लोग साथ हैं यह बड़ी बात है। तेजस्वी यादव द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की जा रही ” माई-बहिन-सम्मान योजना” पर उन्होंने कहा कि इस योजना का प्रारूप स्पष्ट किया जाना चाहिए। यदि इससे लोगों को लाभ मिलेगा, तो निश्चित रूप से इसका स्वागत किया जाना चाहिए।