मिशन 2024 को लेकर नीतीश कुमार अभी से एक्टिव हो गए हैं। बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों को एकजुट करने की तैयारी में लग गए है। जिसके लिए आज वो 3 दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गए हैं । वहाँ वो विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन पर तंज किया है। अपने ट्वीट में चिराग ने लिखा कि बिहार में विकास की बजाय विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। वो प्रधानमंत्री पद की लालसा लिए दिल्ली दौरे पर गए हैं।
गिरिराज सिंह पर भड़के पप्पू यादव.. बस हिन्दू-मुसलमान करते हैं, जहानाबाद आकर भी पीड़ित परिवार से क्यों नहीं मिले
Pappu Yadav vs Giriraj Singh: पटना में चार दिनों पूर्व NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की एक छात्रा की...




















