JAMSHEDPUR : सीआईआई और यंग इंडियनस जमशेदपुर संस्था की ओर से सोमवार को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर की खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ वाहन चालकों के आंखों की जांच की गई। इसमें ऑटो चालक, कार चालक के साथ साथ अन्य भारी वाहनों के चालकों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई। त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने शिविर में आये लोगों के आंखों की जांच की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चालकों के आंखों की जांच के बाद जिनमें मोतियाबिंद पाए जाएंगे उनका ऑपरेशन कराया जाएगा। वहीं जिन्हें चश्मे की जरूरत होगी, उन्हें कम मूल्य पर चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वाहन चलाने के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 Auction) की नीलामी ने अबू धाबी से एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के बदलते भूगोल...




















