कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह गुस्सा था। उन्होंने (कंगना रनौत) पहले भी कुछ कहा था और लड़की (CISF कांस्टेबल) के दिल में इसे लेकर गुस्सा था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन इसके जवाब में, एक सार्वजनिक व्यक्ति, एक फिल्म स्टार और एक निर्वाचित सांसद होने के बावजूद यह कहना कि पूरा पंजाब आतंकवादी है, गलत है।
दिल्ली से पटना लौटे नीतीश कुमार… बिहार को King Maker नहीं मानते डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
भगवंत मान ने कहा कि एक बड़ी हस्ती होने के नाते इस घटना के जवाब में पूरे पंजाब को आतंकवादी कहना गलत है। ये वही पंजाब है जिसने पूरे देश का पेट भरा है। आज भी पंजाब पूरे देश को गेहूं और चावल की आपूर्ति कर रहा है। पंजाबी आज भी देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। मान ने कहा कि अगर किसान धरने पर बैठते हैं तो उन्हें आतंकवादी या अलगाववादी कहा जाता है, जो पूरी तरह से गलत है।
‘ये Modi 3.0 नहीं, NDA 3.0 है… नीतीश और नायडू से भी पूछ लीजिए’
वहीं भगवंत मान ने पंजाब में लोकसभा चुनाव में 3 सीटें मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी है। भगवंत मान ने कहा है कि हमारा वोट पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ा है। 2019 में केवल एक सीट मिली थी लेकिन अब हमारे पास 3 सीटें हैं। मान ने आगे ये भी कहा कि जो भी गलती हुई है उसको हम सुधारेंगे।