रांची: देश के प्रथम राष्ट्रपति व महान स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प चक्र चढ़ा कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र चढ़ाया। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से पोस्ट कर लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर शत-शत नमन। इसके साथ ही सीएम ने तस्वीरें साझा की। वहीं डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राज्यपाल ने लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति व महान स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के अध्यक्ष भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित था। उनके आदर्श और मूल्य हम सभी को सदा राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
Census 2027 में जाति का डेटा होगा दर्ज.. नित्यानंद राय ने खत्म किया भ्रम, दूसरे चरण में होगी Caste Enumeration
जनगणना (Census 2027) को लेकर लंबे समय से चल रही जाति गणना की बहस पर केंद्र सरकार ने बड़ा और...




















