RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पलामू दौरे पर रहेंगे। वह गुरुवार को गढ़वा पहुंचे थे। वहां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह पलामू चले गये। आज पलामू के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसे लेकर प्रशासनिक तौर पर सारी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि पलामू के पुलिस लाइन स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम यहां करोड़ों की योजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही परिसंपत्ति का वितरण भी करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री गुरुवार को ही पलामू प्रमंडलीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। गुरुवार को पहले वो गढ़वा पहुंचे, जहां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम मेराल प्रखंड के पेशका में आयोजित हुआ था। वहां पर उन्होंने लोगों को करोड़ों की सौगात दी। उसके बाद देर शाम सड़क मार्ग से पलामू पहुंचे। मुख्यमत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सीएम जहां भी कार्यक्रम कर रहे हैं वहां वह योजनाओं के बारे में लोगों को बता रहे हैं। वह अपने सरकार की उपलब्धि गिनाने के साथ-साथ विपक्ष पर जमकर निशाना साध रहे हैं।




















