स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश के साथ बिहार में भी जश्न का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस की राज्यवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इससे पहले मुख्यमंत्री अभी परेड की सलामी ली। भारतीय पुलिस सेवा की ASP दीक्षा इस बार परेड की सलामी दिलाई। मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ-साथ विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद हैं।
इधर, स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम खत्म होने तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदलाव किया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार बिहार 12 लाख नौकरी और 24 लाख रोजगार देगी। 2 लाख नौकरियां प्रोसेस में हैं। पहले 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य सरकार ने रखा था, जिसे बढ़ाकर 12 लाख किया जा रहा है। ये नौकरियां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दी जाएंगी।