मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए आज शुक्रवार को 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खातों में ₹1227 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी नेता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जो कुछ भी हुआ, उसमें उनका कोई विशेष योगदान नहीं है। “20 साल से पहले कोई कुछ करता था, हम गलती से दो बार उधर चले गए, लेकिन यह लोग कुछ खास किया है?” उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार में राजनीति का नया दौर शुरू होगा और वे आगे कभी इधर-उधर नहीं होंगे, बल्कि सब साथ मिलकर विकास के रास्ते पर चलेंगे।
तेजस्वी यादव के बेटे के आते ही लालू-राबड़ी आवास पर ख़ुशी.. पहुंच गये किन्नर, दे रहे बधाई आशीर्वाद
नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति बेहद कमजोर थी, लेकिन उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले और योजनाएं शुरू की हैं। “हमने महिलाओं को 50% आरक्षण दिया, हर संभव सुविधा मुहैया कराई। पहले वो लोग महिलाओं को पूछते थे, पर अब वे सम्मान के साथ बेहतर जीवन जी रही हैं। उनका पहनावा भी पहले से काफी बेहतर हो गया है।” मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं का जीवन सम्मानजनक और सुरक्षित बनाना है।
बिहार के 1.11 करोड़ पेंशनधारियों को ₹1227 करोड़ की राशि ट्रांसफर..
उन्होंने कहा, “हमने महिलाओं के लिए हर स्तर पर काम किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार काम जारी रहेगा। हम हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार प्रयास कर रहे हैं।” नीतीश कुमार ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि बिहार अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और सभी वर्गों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।