बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को निजी दौरे पर दिल्ली जाएंगे। इस दौरान उनके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बड़े नेताओं से मुलाकात करने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त करने की भी चर्चा है।
डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली स्थित AIIMS में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।