• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
CM नीतीश ने पटना में 6 योजनाओं का किया शिलान्यास.. तेजी से काम पूरा करने का दिया निर्देश

CM नीतीश ने पटना में 6 योजनाओं का किया शिलान्यास.. तेजी से काम पूरा करने का दिया निर्देश

August 11, 2025
Bihar Congress leaders meeting, Bihar Assembly Budget Session Congress, Congress MLAs Bihar Delhi meeting

बजट सत्र से पहले कांग्रेस की अग्निपरीक्षा.. छह विधायकों में नेता कौन, दिल्ली में होगा बिहार कांग्रेस का बड़ा फैसला

January 21, 2026
Samastipur STF Raid Ajnaul, Pankaj Lal House Search, Haryana Bihar STF Joint Operation, Fake Currency Investigation Bihar

समस्तीपुर में चल रहा था जाली नोट छापने का धंधा.. हरियाणा-बिहार STF की बड़ी रेड, पूर्व BJP नेता हिरासत में

January 21, 2026
Bihar Rajya Sabha Election political math, Bihar assembly votes calculation, BJP JDU RJD strategy Bihar, Fifth Rajya Sabha seat Bihar analysis

बिहार राज्यसभा की 5 सीटें और सत्ता का गणित.. बदले जनादेश ने उलझाई राह, पांचवीं सीट बनी सबसे बड़ी जंग

January 21, 2026
बिहार में कंबल वितरण, गरीबों के लिए सर्दी राहत, समाज कल्याण विभाग कंबल, ठंड में फुटपाथ पर लोग

बिहार में समाज कल्याण विभाग का कारनामा.. 30 हजार कंबल गोदामों में कैद, गरीबों को ठंड में क्यों नहीं मिली राहत?

January 21, 2026
पटना हॉस्टल कांड, NEET छात्रा की मौत, रोहिणी आचार्य बयान, बिहार राजनीति, नीतीश कुमार न्यूज

लानत है.. NEET छात्रा से दुष्कर्म मामले में नीतीश सरकार पर फिर भड़कीं रोहिणी आचार्य- बिहार में बेटियों की सुरक्षा संकट में

January 21, 2026
Mukesh Sahani Bihar Election 2025, Mahagathbandhan Seat Sharing Bihar, Tejashwi Yadav CM Candidate, RJD Congress VIP Alliance, Bihar Politics 2025

गंगा पर दबंगों का कब्जा! मुंगेर में मछुआरों की रोजी-रोटी पर संकट.. एसपी दरबार पहुंचे मुकेश सहनी

January 21, 2026
Tej Pratap Yadav attacking Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Gandhi controversy, Bihar politics Tej Pratap statement, Gandhi ideology debate India

राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव का तीखा प्रहार.. कहा- जींस-टीशर्ट पहनकर गांधीवाद की बात सिर्फ दिखावा

January 21, 2026
JDU organizational meeting, संजय कुमार झा जदयू बैठक, जदयू संगठनात्मक चुनाव बिहार, JDU membership drive Bihar

संगठन में नई जान फूंकने की JDU की तैयारी.. मार्च तक पूरे होंगे चुनाव, एक करोड़ सदस्य बनाने का बड़ा दांव

January 21, 2026
राहुल गांधी पटना सीडब्ल्यूसी बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस रणनीति कृष्णा अल्लावरु प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कांग्रेस पटना कांग्रेस कार्य समिति बैठक

बिहार कांग्रेस में टूट की आहट.. राहुल गांधी ने सभी 6 विधायकों को फौरन बुलाया दिल्ली

January 21, 2026
RCP Singh JDU return debate, Shravan Kumar statement on Nitish Kumar, Bihar politics JDU NDA analysis

RCP सिंह की JDU में होगी एंट्री ? नीतीश कुमार के मंत्री श्रवण कुमार ने कह दी बड़ी बात

January 21, 2026
Nitish Kumar in Chhapra Samriddhi Yatra, Sonepur Mela 2026 development plan, Chhapra new bridges project, Baba Harihar Nath temple Sonepur, Bihar CM Nitish Kumar public meeting

2026 का सोनपुर मेला बनेगा वैश्विक पहचान वाला उत्सव, छपरा को 5 नए पुलों समेत 451 करोड़ की बड़ी सौगात

January 21, 2026
JNU campus protest students, Supreme Court bail verdict reaction, JNUSU protest Sabarmati hostel, Umar Khalid Sharjeel Imam news, Manoj Jha RJD statement

VB-G-RAM G योजना को लेकर मनोज झा का हमला.. बोले- काम के अधिकार को खत्म करने की साजिश

January 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, January 21, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

CM नीतीश ने पटना में 6 योजनाओं का किया शिलान्यास.. तेजी से काम पूरा करने का दिया निर्देश

by RaziaAnsari
August 11, 2025
in बिहार, पटना
0
CM नीतीश ने पटना में 6 योजनाओं का किया शिलान्यास.. तेजी से काम पूरा करने का दिया निर्देश
511
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एम्स गोलंबर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिलान्तर्गत की गई घोषणाओं से संबंधित 138.5 करोड़ रुपये लागत की एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर नेव (जंक्शन ऑफ बिहटा सरमेरा पटना रिंग रोड) (कुल लंबाई 10.5 कि०मी०) पथ के 2 लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही 73.06 करोड़ की लागत से नौबतपुर-मसौढ़ी पथ के 17वें कि0मी0 में नौबतपुर लख में फ्लाईओवर (लंबाई 1.015 कि०मी०) निर्माण कार्य का भी शिलापट्ट अनावरण कर मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नेवा में बिहटा-सरमेरा पथ से संपर्कता हो जाने के कारण फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर आदि पश्चिमी पटना से आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नौबतपुर लख में फ्लाईओवर का निर्माण हो जाने से नौबतपुर लख पर लगनेवाली जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही पटना के लोगों को मसौढ़ी जाना सुगम होगा। इस क्षेत्र में औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास में प्रगति होगी।

Shahid Diwas: 7 नौजवानों ने बिहार विधानसभा के सामने दी थी प्राणों की आहुति.. सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

ज्ञातव्य है कि यह पथ एन0एच0-139 फोर लेन एम्स के पास से होकर बभनपुरा, जानीपुर, अकबरपुर, पुनपुन सुरक्षा बांध से होते हुए बिहटा-सरमेरा (6 लेन) को जोड़ता है, जिससे फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर आदि पश्चिमी पटना क्षेत्र का विकास और तेजी से हो सकेगा। नौबतपुर लख में फ्लाई ओवर के बन जाने से व्यवसायिक वाहनों को पटना से मसौढ़ी, बिक्रम आदि जगहों पर जाने में समय की बचत होगी।

Related Post

Bihar Women Empowerment Scheme Nitish Government Women Loan Plan Jeevika Didi Employment Scheme

10 हजार से 10 लाख तक का सफर: बिहार में महिलाओं के लिए बड़ा दांव, नीतीश सरकार रोजगार की नई इबारत लिखने को तैयार

January 18, 2026
नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा, तेजस्वी यादव राजनीतिक खामोशी, बिहार विधानसभा चुनाव बाद सियासत, जदयू यात्रा कार्यक्रम, राजद विपक्ष भूमिका

हार के बाद तेजस्वी यादव का इंतज़ार, सत्ता में लौटकर नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से सियासत का नया संदेश

January 15, 2026

जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘मरणोपरांत न्याय’ देने वाले शिवनंदन पासवान को अपनों ने बिसार दिया !

January 14, 2026

तेजस्वी यादव की आगवानी में नहीं पहुंचा कोई विधायक.. RJD नेता ने जताई चिंता- ये अच्छा संकेत नहीं !

January 12, 2026

इसके पश्चात् कोथवां, रुपसपुर नहर पर आयोजित कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री ने 71.48 करोड़ रुपये की लागत की पटना जिलान्तर्गत खगौल नेहरु पथ का अशोक राज पथ-रुपसपुर नहर पथ तक फोर लेन (कुल लंबाई 6.9 कि०मी०) चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड पथ से इसकी संपर्कता हो जाने से पूरे क्षेत्र की आबादी को लाभहोगा। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन को भी बेहतर संपर्कता मिलेगी, जिससे यहां आवागमन करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नेहरु पथ पर पाटली पथ के नीचे आयोजित कार्यक्रम स्थल से 143.86 करोड़ रुपये की लागत से दीघा-एम्स पाटली पथ को दानापुर की तरफ नेहरु पथ से संपर्कता प्रदान करने के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दीघा से लेकर खगौल तक के इलाकों में रहने वाले लोगों को पाटली पथ के उपयोग का लाभ मिल सकेगा। इससे नेहरु पथ की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा पाटली पथ का बेहतर उपयोग हो सकेगा। जे०पी० सेतु एम्स तक पहुंचना और आसाना होगा। नेहरु पथ पर यातायात का दबाव कम होगा तथा जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

नेहरु पथ पर पाटली पथ के नीचे आयोजित कार्यक्रम स्थल से ही 318.51 करोड़ रुपये की लागत से पटना जिलान्तर्गत रुपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरु पथ (कुल लंबाई 2.7 कि0मी0) के दोनों तरफ भूमिगत नाला के साथ पथ के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। ज्ञातव्य हो कि पश्चिमी पटना क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है, जिसके यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु रुपसपुर से सगुना मोड़ तक अवस्थित लगभग 12 मीटर चौड़ा कच्चा नाला पर बॉक्स पुलिया सह सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

नेहरु पथ पर पाटली पथ के नीचे आयोजित कार्यक्रम स्थल से ही मुख्यमंत्री ने 21.35 करोड़ रुपये की लागत से नेहरु पथ से गोला रोड (कुल लंबाई 2.20 कि०मी०) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। ज्ञातव्य हो कि गोला रोड क्षेत्र का विकास काफी तेजी से हुआ है। इस क्षेत्र में कई हाई राईज बिल्डिंग्स बने हैं, व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। साथ ही इस पथ का उपयोग आस-पास के रिहायशी इलाकों में तथा दानापुर जाने के लिए मुख्य पथ के रुप में किया जाता है। इस पथ के चौड़ीकरण के लिए जमीन उपलब्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिला के लिए की गई घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी (पश्चिमी क्षेत्र) के अंतर्गत पथ निर्माण विभाग की 6 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं पर शीघ्र काम शुरु कर तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना शहरी (पश्चिमी क्षेत्र) में आम लोगों के लिए यातायात काफी बेहतर होगा तथा जाम की समस्या में कमी आएगी। साथ ही नेहरु पथ से पाटली पथ होते हुए जे०पी० सेतु तथा एम्स तक पुहंचना आसान होगा। गोला रोड के चौड़ीकरण से पश्चिमी पटना के नए विकसित क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुदुकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अभियंतागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: BiharBihar NewsBiharNewsCmNitishKumarPatnanews
Share204Tweet128
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

Bihar Women Empowerment Scheme Nitish Government Women Loan Plan Jeevika Didi Employment Scheme

10 हजार से 10 लाख तक का सफर: बिहार में महिलाओं के लिए बड़ा दांव, नीतीश सरकार रोजगार की नई इबारत लिखने को तैयार

by Pawan Prakash
January 18, 2026
0

Bihar Women Scheme: बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बार फिर बड़ी राजनीतिक और सामाजिक पहल की सुगबुगाहट तेज...

नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा, तेजस्वी यादव राजनीतिक खामोशी, बिहार विधानसभा चुनाव बाद सियासत, जदयू यात्रा कार्यक्रम, राजद विपक्ष भूमिका

हार के बाद तेजस्वी यादव का इंतज़ार, सत्ता में लौटकर नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से सियासत का नया संदेश

by Pawan Prakash
January 15, 2026
0

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के बाद मौसम के साथ-साथ सियासी तापमान भी चढ़ने लगा है। दही-चूड़ा...

जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘मरणोपरांत न्याय’ देने वाले शिवनंदन पासवान को अपनों ने बिसार दिया !

जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘मरणोपरांत न्याय’ देने वाले शिवनंदन पासवान को अपनों ने बिसार दिया !

by RaziaAnsari
January 14, 2026
0

पटना: बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेता , पूर्व मंत्री, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष शिवनंदन पासवान की 90वीं...

Tejashwi Yadav at Patna Airport, RJD Workers Welcome Tejashwi, Bihar Political Analysis Image

तेजस्वी यादव की आगवानी में नहीं पहुंचा कोई विधायक.. RJD नेता ने जताई चिंता- ये अच्छा संकेत नहीं !

by RaziaAnsari
January 12, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता पार्टी की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर सार्वजनिक बहस के...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.