• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम नीतीश..बोले- बिहार को काफी उम्मीदें हैं

16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम नीतीश..बोले- बिहार को काफी उम्मीदें हैं

March 20, 2025
Bihar Congress protest against MGNREGA, Rajesh Ram press conference Patna, Bihar Congress leaders protest image, Manrega and women respect protest Bihar

मनरेगा और महिलाओं के सम्मान पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव.. बिहार में सड़क से आंदोलन का ऐलान

January 5, 2026
PM Modi project review meeting, Deputy CM Samrat Choudhary press briefing, Bihar infrastructure development, Railway road telecom investment Bihar

बिहार में 7.5 लाख करोड़ का महाआर्थिक इंजन.. सम्राट चौधरी ने कहा- PM मोदी की है व‍िशेष नजर

January 5, 2026
Bihar Board Gate Protest, Library Science Students Demonstration, Patna Bihar Education News

लाइब्रेरी साइंस छात्रों का सब्र टूटा.. बिहार बोर्ड के गेट पर गरजे शिक्षक-छात्र, परीक्षा प्रक्रिया में देरी पर उठे गंभीर सवाल

January 5, 2026
IPL 2026 controversy Bangladesh, Mustafizur Rahman KKR release news, Bangladesh bans IPL broadcast, India Bangladesh cricket diplomacy issue

IPL 2026 पर बांग्लादेश का बड़ा एक्शन, मुस्तफिजुर विवाद से खेल कूटनीति तक.. भारत से क्रिकेट रिश्तों में आई दरार

January 5, 2026
Bihar weather fog image, Patna IMD weather alert, Dense fog in Bihar roads, Cold day condition Bihar, Bihar winter season fog

बिहार में 7 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट.. कई जिलों में विजिबिलिटी पर बड़ा असर

January 5, 2026
मशरक थाना के पास मंदिर, Ram Sita Lakshman Ashtadhatu idols, Chhapra temple robbery scene, Bihar temple theft news

छपरा में थाने की दीवार से सटा मंदिर बना चोरों का निशाना.. अष्टधातु की राम-सीता-लक्ष्मण मूर्तियां चोरी

January 5, 2026
Bihar Teacher Transfer 2025 Update Education Minister Sunil Kumar Press Conference STET 2025 Bihar Exam Dates Bihar TRe-4 Teacher Recruitment News

शिक्षा विभाग में नौकरी का सौदा! आउटसोर्सिंग के नाम पर 40 लाख की ठगी.. अफसरों तक पहुंची रिपोर्ट

January 5, 2026
Vijay Sinha Bhagalpur Jansamvad, Bihar Deputy CM Vijay Sinha warning officers, Revenue Department Bihar meeting, Vijay Sinha strict statement photo

विजय सिन्हा ने फिर हड़काया अधिकारियों को- ‘मेरे हिसाब से काम करो या VRS लेकर घर जाओ..’

January 5, 2026
Nitish Kumar inaugurating Sushil Kumar Modi Smriti Park, सुशील कुमार मोदी प्रतिमा अनावरण पटना, Rajendra Nagar Park Patna inauguration

नीतीश कुमार ने किया सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क का उद्घाटन.. प्रतिमा का अनावरण भी किया

January 5, 2026
Tejashwi Yadav Bihar Politics, RJD Leader Return News, Bihar Opposition Politics, Tejashwi Yadav Strategy Meeting, RJD Organizational Changes

विदेश से लौटते ही एक्शन मोड में तेजस्वी यादव! हार के बाद RJD में सर्जरी की तैयारी, संगठन और रणनीति दोनों पर बड़ा फैसला संभव

January 5, 2026
Bihar Pharmacy College Scam, CBI Investigation PCI, Pharmacy Council of India Corruption, Bihar Education News, Pharma College Irregularities

5400 करोड़ के फार्मेसी घोटाले की आंच बिहार तक: CBI जांच की जद में आ सकते हैं दर्जनों कॉलेज, PCI की भूमिका पर बड़े सवाल

January 5, 2026
Kamakhya Express Cancelled, Fog Effect on Trains, Bihar Railway Update, Mahananda Express News, Indian Railways Fog Issue

कोहरे ने रोकी रेल की रफ्तार: कामाख्या एक्सप्रेस, महानंदा सहित दर्जनों ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

January 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, January 5, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम नीतीश..बोले- बिहार को काफी उम्मीदें हैं

by RaziaAnsari
March 20, 2025
in बिहार, पटना
0
16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम नीतीश..बोले- बिहार को काफी उम्मीदें हैं
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वित्तीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए 16वें वित्त आयोग की टीम 3 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची। पहले दिन वित्त आयोग की मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार राज्य में 3 दिवसीय भ्रमण पर 16वें वित्त आयोग का आगमन हुआ है। इस अवसर पर वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ० अरविन्द पनगढ़िया सहित सभी सदस्यगण का मैं बिहार की धरती पर हार्दिक स्वागत करता हूँ। आप सभी काफी अनुभवी एवं योग्य है और बिहार को आपसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि आयोग के अध्यक्ष डॉ० अरविन्द पनगढ़िया जी नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर के कुलाधिपति भी हैं। इसीलिए वे बिहार की सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि से परिचित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवम्बर, 2005 से जब हमलोग सरकार में आये तब से राज्य में कानून का राज है। हमलोग राज्य के विकास के लिये लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले लोग शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में काफी विवाद होता था। हिन्दु मुस्लिम झगड़ा होता था। स्कूलों में बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। अस्पतालों में ईलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। पूरे राज्य में सड़कों की काफी कमी थी तथा जो थी उनका बुरा हाल था। राजधानी पटना तथा अन्य जगहों पर बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए बड़ी संख्या में नये स्कूल खोले गये।

वर्ष 2006-07 में लड़के लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की गयी। वर्ष 2008 में नौंवी क्लास की लड़कियों के लिए साईकिल योजना चलाई गयी। फिर वर्ष 2010 से लडकों के लिए भी साईकिल योजना शुरू की गयी। बडी संख्या में सरकारी शिक्षकों की बहाली की गयी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी काफी सुधार किया गया। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ईलाज के लिए प्रति माह 39 मरीज की आते थे यानि प्रतिदिन 1 या 2 मरीज ही आते थे। वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवा एवं ईलाज की पूरी व्यवस्था की गयी है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने 11 हजार से अधिक मरीज आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों, पुल-पुलियों तथा एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया गया है। साथ ही हर घर बिजली सुनिश्चित की गयी है। स्थानीय निकायों के सशक्तीकरण हेतु कई कार्य किये गये हैं। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आख्क्षण से शुरूआत की गयी। पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने का काम किया गया है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसे ‘जीविका’ नाम दिया। अब स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गयी है जिसमें ‘जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख हो गयी है। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा है जिनकी संख्या 34 हजार हो गयी है जिसमें लगभग 3 लाया 60 हजार जीविका दीदियां हैं।

Related Post

Sanjay Sarawagi oath ceremony, बिहार बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष, Dilip Jaiswal BJP, Darbhanga BJP leader Sanjay Sarawagi

2026 का रास्ता विकास का होगा.. संजय सरावगी का बड़ा सियासी बयान

January 1, 2026
बिहार सरकार संपत्ति विवरण, IAS IPS संपत्ति खुलासा, प्रशासनिक सुधार मिशन बिहार, सरकारी वेबसाइट पर संपत्ति जानकारी

बिहार में अफसरशाही पर पारदर्शिता की बड़ी पहल.. IAS-IPS समेत सभी अधिकारियों की संपत्ति होगी पब्लिक

January 1, 2026

2025 के आखिरी दिन बिहार की सत्ता का लेखा-जोखा.. नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया

January 1, 2026

बिहार में जमीन मामलों की तस्वीर बदलेगी.. आज से लागू हुई नई दाखिल-खारिज व्यवस्था

December 27, 2025

विधानपरिषद में राबड़ी देवी से फिर भिड़ गये CM नीतीश.. खूब हुआ बवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में राज्य का बजट मात्र 30 हजार करोड़ रूपये था। उसके बाद हर वर्ष सरकार के द्वारा काफी काम किया गया है जिससे बजट का आकार लगातार बढ़ा है। इस वर्ष राज्य का बजट बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रूपये हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से ही हमारी सरकार बिहार के विकास के लिए निरन्तर काम कर रही है। बिहार के विकास में वर्तमान केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि वर्ष 2024 में वर्तमान केन्द्र सरकार के लगातार तीसरी बार गठन के बाद प्रस्तुत बजट में बिहार के लिए विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी थी। उन्होंने कहा कि पुनः इस वर्ष 2025 में केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना, बिहार में नये हवाई अड्‌डों का विकास, पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता तथा पटना आई०आई०टी० के विस्तार की घोषणा की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा अपनी जरूरतों के संबंध में एक मेमोरेण्डम भी तैयार किया गया है जिसका प्रस्तुतीकरण आज आयोग के समक्ष किया जायेगा। मुझे विश्वास है कि आयोग के द्वारा इन सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा। राज्य सरकार के मंत्रीगण और वरीय अधिकारीगण यहां उपस्थित हैं। सभी आप लोगों का स्वागत कर रहे हैं और आपकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुन रहे हैं। आज की बैठक के लिए पुनः आयोग के अध्यक्ष तथा सभी सदस्यगण को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ० अरविंद पनगढ़िया सहित अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 16वें वित्त आयोग द्वारा तैयार मेमोरेंडम का मुख्यमंत्री ने अनावरण किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्म्राट चौधरी, 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ० अरविंद पनगढ़िया एवं मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने भी संबोधित किया।

बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत एवं संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: 16th Finance CommissionBiharBihar NewsBiharNewsCmNitishKumarPatnanews
Share198Tweet124
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

Sanjay Sarawagi oath ceremony, बिहार बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष, Dilip Jaiswal BJP, Darbhanga BJP leader Sanjay Sarawagi

2026 का रास्ता विकास का होगा.. संजय सरावगी का बड़ा सियासी बयान

by RaziaAnsari
January 1, 2026
0

देश और बिहार की राजनीति में नए साल की शुरुआत बड़े राजनीतिक संदेशों के साथ हो रही है। बिहार भाजपा...

बिहार सरकार संपत्ति विवरण, IAS IPS संपत्ति खुलासा, प्रशासनिक सुधार मिशन बिहार, सरकारी वेबसाइट पर संपत्ति जानकारी

बिहार में अफसरशाही पर पारदर्शिता की बड़ी पहल.. IAS-IPS समेत सभी अधिकारियों की संपत्ति होगी पब्लिक

by RaziaAnsari
January 1, 2026
0

बिहार सरकार ने नए साल की शुरुआत में प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।...

Nitish Kumar asset disclosure Bihar, Samrat Choudhary property details, Bihar deputy CM Vijay Sinha assets, Bihar ministers wealth report 2025

2025 के आखिरी दिन बिहार की सत्ता का लेखा-जोखा.. नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया

by RaziaAnsari
January 1, 2026
0

साल 2025 के समापन पर बिहार की राजनीति में पारदर्शिता और संपत्ति के सवाल एक बार फिर केंद्र में आ...

Bihar Dakhil Kharij System, Vijay Kumar Sinha Bihar News, Bihar Land Reform Update, Double Engine Government Bihar

बिहार में जमीन मामलों की तस्वीर बदलेगी.. आज से लागू हुई नई दाखिल-खारिज व्यवस्था

by RaziaAnsari
December 27, 2025
0

Bihar News: बिहार में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक और बड़ा कदम सामने आया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.