मिशन 2024 के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अभियान शुरू करने जा रहे हैं। वो आज 3 दिन के दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे। जहाँ वो विपक्षी दलों के नेताओं से मिल कर 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। आज दोपहर करीब 3 बजे वो दिल्ली के लिए रवाना होंगे । लेकिन बड़ी खबर ये है कि दिल्ली जाने से पहले वो RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मिलाने पहुँचे। जनता दरबार खत्म करने के बाद नीतीश कुमार पटना के 10 सर्कुलर मार्ग स्थित राबड़ी देवी के आवास पहुँचे। दोनों के मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा नीतीश अपने दिल्ली दौरे को लेकर लालू यादव से सलाह मशवरा ले सकते हैं।
मुलाकत के बाद कही ये बात
लालू यादव से मुलाकत को लेकर नीतीश कुमार साफ-साफ कुछ भी कहने से बचते नजर आए। मीडियाकर्मियों ने जब नीतीश कुमार से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम मुलाकत करते रहते हैं। हमदोनों एक ही विचारधारा के लोग हैं। नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली दौरे के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि आज 6:00 बजे राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होगी। उसके बाद और विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति से भी मिलने का कार्यक्रम तय है।




















