JAMSHEDPUR: शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 अगस्त को कदमा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसे लेकर तैयारी का जायजा जिले के उपायुक्त और जिला पुलिस कप्तान ने संयुक्त रूप से लिया। 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई जानी है। इसे लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे। जिसे लेकर जिले के उपायुक्त और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान हवाई अड्डा से लेकर कदमा उल्ल्यान तक रूट से लेकर सुरक्षा तक की जानकारी हासिल की। साथ ही कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जिले के उपायुक्त ने दिया।
आजसू सुप्रीमो भी करेंगे शिरकत
झारखण्ड के वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस 8 अगस्त को उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो आयेंगे। शहर में एक संकल्प सभा को भी सम्बोधित करेंगे। पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर आजसू सुप्रीमो का आगमन शहर में होगा। बोधि मंदिर मैदान में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद शहीद स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।




















