JAMSHEDPUR : गोलमुरी स्थित NTTF आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में शनिवार को दुर्गोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थी एवं शिक्षक गण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्टिट्यूट की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि जगतजननी मां दुर्गा शक्ति स्वरूप है और दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छी की विजय का प्रतीक है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। सभी ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमे फैशन शो, नृत्य, गायन,रैंप वॉक आदि शामिल था। स्वागत गान शिक्षक दीपक ओझा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की संयोजक मिथिला एवं स्मृति रही। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















