गुजरात विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है। भाजपा सत्ता में है तो AAP उसे हटाने की पुरजोर कोशिश में जुट गई है। दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर कब्जा होने के बाद AAP का नया टारगेट गुजरात है। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव में डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत तो कर दी है। लेकिन गुजरात में चीजें AAP के लिए आसान नहीं है। एक तरफ कैम्पेन शुरू हुआ, दूसरी ओर गोपाल इटालिया पर केस दर्ज हो गया। इटालिया AAP के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हैं।
बयान पर शुरू हुआ बवाल
दरअसल, गुजरात में AAP के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष Gopal Italia ने भाजपा नेता सीआर पाटिल को लेकर एक बयान दिया। इसके बाद बवाल जारी है। बयान को लेकर बीजेपी पूरी तरह से विरोध जता रही है। गोपाल इटालिया पर केस भी दर्ज कराया गया है। सूरत पुलिस ने इटालिया के खिलाफ भाजपा नेताओं को बदनाम करने और लोगों को उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्रताप छोडवाड़िया नाम के एक शख्स ने उमरा थाने में अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ”गोपाल इटालिया ने जानबूझकर बीजेपी का अपमान किया है, इसे गुंडों की पार्टी बताकर जनता को उकसाया है।
AH Rajput को जांच का जिम्मा
आरोप लगा है कि इटालिया ने गुजरात बीजेपी अध्यक्ष CR Patil को ‘पूर्व बूटलेगर’ और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी को ‘ड्रग्स संघवी’ कहा है। इस आरोप के बाद पूरे मामले की जांच पुलिस निरीक्षक एएच राजपूत कर रहे हैं। हालांकि इटालिया ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक शिकायत पर कहा कि वे मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे। लेकिन ड्रग लैंडर्स और ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे। इटालिया ने कहा कि इस तरह के मुकदमों से मैं बिल्कुल भी डरने वाला नहीं हूं और मैं किसी भी तरह के दबाव के आगे नहीं झुकूंगा।




















