Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला किया है। लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद अब वे रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है।
मुकेश सहनी ने SIR में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप.. कहा- चुनाव आयोग बीजेपी के लिए कर रहा है काम
सूत्रों के अनुसार, अशोक राम कांग्रेस नेतृत्व से खासे नाराज़ थे, विशेषकर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से। उन्हें पार्टी में दरकिनार किया जा रहा था, जिससे वे असंतुष्ट थे। रविवार को उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की सार्वजनिक घोषणा की और कहा कि यह फैसला उन्होंने निजी कारणों से लिया है। रविवार दोपहर वे औपचारिक रूप से जेडीयू कार्यालय में पार्टी में शामिल होंगे।
Bihar SIR: पहले लोकसभा को ही भंग कर देना चाहिए.. चुनाव आयोग पर भड़के पप्पू यादव
गौरतलब है कि डॉ. अशोक राम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में एक प्रमुख दलित चेहरा माने जाते हैं। वे छह बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अशोक राम के पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और सांसद व विधायक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।