रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए कांग्रेस नेत्री डॉ. मंजू देवी भाजपा में शामिल हो गयी है। इसके साथ ही उनके पिता और पूर्व विधायक सुकर रविदास ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इन दोनो को असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंग वस्त्र पहना कर दोनों की सदस्यता दिलाई। झारखंड चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर जारी है।
साथ ही जारी है दूसरे दलों से भाजपा में आने का सिलसिला। बता दें कुछ दिन पहले में जेएमएम से कई वरिष्ठ नेता जेएमएम का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे। इसमें पूर्व सीएम चंपई सोरेन, लोबिन हेंब्रम भी शामिल थे। वहीं अब कांग्रेस नेत्री डॉ. मंजू देवी ने कांग्रेस को झटका देते हुए अपने पिता और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गयी हैं। झारखंड की ये सियासी उथलपुथल राजनीति की क्या कहानी गढ़ती है ये तो समय ही बताएगा परंतु बठबंधन के नोताओं का इस प्रकार दल बदल करना एक बड़ी चुनौति बन सकता है।




















