लोकसभा में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान कर दिया है। गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) को लोकसभा में कांग्रेस का उपनेता बनाया गया है। राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता हैं। गौरव गोगोई पिछली लोकसभा में भी कांग्रेस दल के उपनेता थे। इसके अलावा के सुरेश को मुख्य सचेतक और मणिकम टैगोर, मोहम्मद जावेद को सचेतक बनाया गया। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को नई नियुक्तियों की जानकारी दी।

बता दें कि गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे है. उन्होंने इससे पहले 2020 से लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपनेता का पद संभाला था। इस बार जोरहाट सीट से कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भाजपा के तपन कुमार गोगोई को 144393 वोट से हराकर जीत हासिल की थी।
अंबानी परिवार की शादी में पहुंचे INDI अलायंस के सहयोगी दल… लालू ट्रोल हुए तो रोहिणी से संभाला मोर्चा




















