कल नई सरकार का फ्लोर टेस्ट है बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सभी पार्टियों की बेचैनी बढ़ी हुई है। सभी पार्टियां विधायकों को एकजुट कर उन्हें नजरबंद की हुई है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस, जदयू और राजद ने अपने नेताओं को नजरबंद कर दिया था। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को 4 जनवरी को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया था, जो आज बिहार आ जाएंगे। बिहार लौटने के बाद सभी विधायकों को तेजस्वी केआवास पर राजद और वाम दलों के विधायकों के साथ रखा जाएगा। इससे पहले आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी पटना पहुंचे हैं। इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन को लेकर महागठबंधन एकजुट है।
4 फरवरी को हैदराबाद शिफ्ट हुए थे विधायक
28 जनवरी को बिहार में नई सरकार का गठन किया। नई सरकार बनने के बाद से बिहार में एक बार फिर खेला होने का दावा किया जा रहा है। राजद से लेकर बीजेपी तक दूसरी पार्टियों में टूट का दावा कर रही है बीजेपी का कहना है कि राजद और कांग्रेस के कुछ नेता उनके संपर्क में है वहीं तेजस्वी खेला होने का दावा कर रही थी जिसके बाद कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को 4 फरवरी को तेलंगाना शिफ्ट करने का फैसला किया था। जिसके बाद देर शाम तक 19 में से 16 विधायक दिल्ली से हैदराबाद भेज दिया गया। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में यह कहा गया की नयी सरकार को बधाई देने हमलोग आए हैं।
‘एक साथ है कांग्रेस‘
4 फरवरी को कांग्रेस के जो 16 विधायक हैदराबाद गए थे, उनमें विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, सचेतक राजेश राम, आफाक आलम, मुरारी गौतम, अजीत शर्मा, क्षत्रपति यादव, नीतू सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रतिमा दास, इजहारुल हक, विश्वनाथ राम, विजेंद्र चौधरी, मुन्ना तिवारी, आनंद शंकर, संतोष मिश्रा और विजय शंकर दूबे शामिल है। वहीं मनोहर सिंह, अबीदुर रहमान और सिद्धार्थ सौरभ हैदराबाद नहीं गए थे। हालांकि सभी ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस के साथ हैं।
जदयू विधायकों की बैठक आज
फ्लोर टेस्ट से पहले आज मंत्री विजय चौधरी के आवास पर जदयू विधायकों की बैठक है दावा किया जा रहा है कि पार्टी के सभी विधायक इस बैठक में शामिल होंगे। कल श्रवण कुमार के घर आयोजित भोज में जदयू के पांच विधायक नहीं शामिल हुए थे।




















